परिवहन सुविधा केन्द्र शुरू करने हेतु दावा आपत्ति 14 अगस्त तक

कोण्डागांव, 06 अगस्त 2025/ परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका-2022 के अनुसार जिला कोण्डागांव में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाना है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिले में 12 परिवहन सुविधा केन्द्र में से 07 परिवहन सुविधा केन्द्र वर्तमान में संचालित हो रहे हैं एवं शेष 05 परिवहन सुविधा केन्द्रों को स्थापित किए जाने हेतु समाचार पत्र के माध्यम से सूचना का प्रकाशन कर 30 जुलाई 2025  तक आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदनों की स्क्रुटनी पश्चात् पात्र व अपात्र आवेदकों की सूची जिला परिवहन कार्यालय के सूचना पटल में चस्पा किया गया है। समस्त आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उक्त पात्र व अपात्र सूची का अवलोकन जिला परिवहन कार्यालय के सूचना पटल में किया जा सकता है। अवलोकन पश्चात् दावा आपत्ति प्रस्तुत प्रस्तुत करने हेतु आवेदन 06 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जिला परिवहन अधिकारी के समक्ष दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए चतुर्थ चरण का पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक

Wed Aug 6 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 06 अगस्त 2025/ तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठयक्रमों के  प्रथम वर्ष एवं लेटरल (द्वितीय वर्ष) में प्रवेश के लिए तृतीय चरण में प्रवेश के पश्चात रिक्त सीटों के लिए चतुर्थ चरण हेतु पंजीयन 06 से 09 अगस्त तक होगा। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आधिकारिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement