दिव्या ज्योति जागृती संस्थान फिरोजपुर द्वारा सेक्टर हेड क्वार्टर बीएसएफ फिरोजपुर में जाकर जवानों के साथ राखी का पर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया

(पंजाब ( फिरोजपुर 09 अगस्त [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान फिरोजपुर द्वारा सेक्टर हेड क्वार्टर बी. एस. एफ. फिरोजपुर में जाकर बी.एस.एफ के जवानों के साथ राखी का पर्व बड़ी श्रद्धा भावना से मनाया गया। संस्थान द्वारा साध्वी करमाली भारती जी, साध्वी दीपिका भारती जी, साध्वी अनु भारती जी ने बी.एस. एफ के जवानों को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। राखी के इस पावन अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। ब्रिगेडियर विजय सिंह राणा, वी एस एम , डी.आई.जी बी. एस. एफ जी ने संस्थान की तरफ से जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए पहुंचे साध्वी बहनों व स्वामी जनों का अभिनंदन किया।

    साध्वी जी ने कहा कि बीएसएफ के निडर जवान हमारे महान राष्ट्र भारत की सीमाओं की रक्षा तन-मन से करते हैं। बीएसएफ की अडिग कर्तव्य भावना हमें अपना जीवन सुचारू रूप से जीने में मदद करती है। हमारे देश के वीर जवान अपने परिवारों से दूर रहकर हमारे देश की सरहदों की रखवाली करते हैं ताकि हम अपने घरों में, अपने परिवार के साथ, अपने कामों में बिना डर व भय के रह सके। इसी के चलते हमारा फर्ज बनता है कि हम हर त्यौहार हमारे देश के वीर जवानों के साथ मिलकर मनाए।

    परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी के वचनों को स्पष्ट करते हुए साध्वी जी ने कहा- जब सूर्य उदय होता है, तो अंधकार समाप्त हो जाता है; इसी प्रकार जब हमारा मन सूर्य रूपी ईश्वर के संपर्क में आता है, तो अशांति और भ्रम का अंधकार अस्तित्व में आने लगता है। इस प्रकार से हमारे मन को विकसित करने वाले उस ज्ञान को ब्रह्मज्ञान का नाम कहा गया है। संस्थान द्वारा जवानों को मिठाई बांट कर राखी के पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संस्थापक एवं संचालक परम पूज्य श्री आशुतोष महाराज जी के वचनों को उद्धृत करते हुए साध्वी जी ने कहा- ‘सच्चिदानंद अर्थात् परमपिता परमेश्वर, जो शाश्वत आनंद का स्वरूप है, की प्राप्ति ही अचूक उपाय है!’

        इस अवसर पर बीएसएफ कमाडेंट सेक्टर हेड क्वार्टर फिरोजपुर श्री महेन्द्र लाल जी , श्री मयंक उपाध्याय एवं श्री एल बी सिंह 2IC सेक्टर हेड क्वार्टर बी.एस.एफ. फिरोजपुर के साथ अन्य बी. एस. एफ. के जवान भी हाजिर रहे। संस्थान की साध्वी बहनों  द्वारा जवानों को राखी बांध एवं मिठाई बांट कर राखी के पर्व की शुभकामनाएं दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵੱਲੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮੂਠਿਆਂ ਵਾਲੀ ਚੌਂਕੀ ਅਤੇ ਕੁਲਵੰਤ ਚੌਂਕੀ 99 ਬੀਐਸਐਫ ਬਟਾਲੀਅਨ ਬਾਰਡਰ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਰੱਖੜੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ-ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ

Sat Aug 9 , 2025
ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਰਲ ਕੇ ਪੌਦੇ ਵੀ ਲਗਾਏ ਤਾਂ ਜੋ ਵਾਤਾਵਰਨ ਨੂੰ ਸਾਫ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਚਲੋ (ਪੰਜਾਬ)ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 09 ਅਗਸਤ {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ੍ਰੀ ਧਰਮਪਾਲ ਬਾਂਸਲ ਵਾਈਸ ਚੇਅਰਮੈਨ (ਪੰਜਾਬ)ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਹੱਦੀ ਲੋਕ ਸੇਵਾ ਸਮਿਤੀ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ) ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਸਾਲ […]

You May Like

Breaking News

advertisement