उत्तराखंड देहरादूनएसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की ठगी का खुलासा,सागर मलिकतीन साइबर ठग पकड़े गए

उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने दून इंटरनेशनल स्कूल (DIS) के डिजिटल प्लेटफॉर्म “SchoolPad” को हैक कर छात्रों और अभिभावकों से ₹4990 की ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं, जिन्होंने फर्जी ऐप और संदेशों के जरिए इस साइबर अपराध को अंजाम दिया।

जुलाई 2025 में देहरादून स्थित DIS सिटी कैंपस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके स्कूल ऐप “SchoolPad” को हैक कर छात्रों और अभिभावकों को AI सक्षम रोबोटिक्स लैब के नाम पर ₹4990 की फर्जी फीस जमा करने संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। ये संदेश इतने वास्तविक प्रतीत हो रहे थे कि कई अभिभावक भ्रमित होकर दिए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर बैठे।

आरोपियों ने SchoolPad ऐप की हूबहू नक़ल तैयार की और असली प्लेटफॉर्म में तकनीकी रूप से सेंध लगाकर तीनों शाखाओं – सिटी कैंपस, रिवरसाइड और मोहाली – के छात्रों का डेटा चुरा लिया। इसके बाद अभिभावकों को आधिकारिक लगने वाला फर्जी मैसेज भेजा गया, जिसमें शुल्क जमा करने की मांग की गई थी।

साइबर टीम ने गहन तकनीकी जांच के दौरान प्लेटफॉर्म डेटा, बैंक अकाउंट्स, मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप मैसेज और संबंधित कंपनियों से प्राप्त जानकारियों का विश्लेषण किया। इससे पता चला कि फर्जी बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है।गिरफ्तार आरोपी

मोहम्मद रिजवान (19 वर्ष), निवासी ग्राम मुल्लापुर, बरेली

सुदामा दिवाकर, निवासी आकाशपुरम, बरेली

मोहम्मद फ़राज़ (18 वर्ष), निवासी बनखाना, बरेलीबरामदगी:

4 मोबाइल फोन (अपराध में प्रयुक्त)

2 बैंक पासबुक

3 सिम कार्डआपराधिक इतिहास:

मोहम्मद रिजवान पर पहले से आईटी एक्ट और IPC की गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

सुदामा दिवाकर पर 2023 में चोरी और रिसीवर ऑफ स्टोलन प्रॉपर्टी का केस दर्ज है।पुलिस कार्रवाई

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर आरोपियों को चिन्हित किया। टीम में निरीक्षक विकास भारद्वाज, उपनिरीक्षक राजीव सेमवाल, एएसआई सुरेश कुमार, और कांस्टेबल शादाब अली व पवन पुण्डीर शामिल रहे।

एसएसपी नवनीत सिंह ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक, वेबसाइट या निवेश योजना के झांसे में न आएं। किसी भी फर्जी कॉल या संदेश की जानकारी तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना को दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनछात्रवृति घोटाला: ईडी ने एक संस्थान व अफसरों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Sat Aug 9 , 2025
सागर मलिक छात्रवृत्ति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वर्द्धमान एजुकेशन सोसाइटी के खिलाफ स्पेशल ईडी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों में सोसाइटी के अध्यक्ष शरद गुप्ता और हरिद्वार समाज कल्याण विभाग के तत्कालीन अधिकारियों का भी नाम है। इसके साथ […]

You May Like

Breaking News

advertisement