आजमगढ़ में खेत के बरामदे में सोते बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,गांव में दहशत

आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई। गांव निवासी 80 वर्षीय राजबहादुर उर्फ मंगल सिंह की खेत पर बने मकान के बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।रविवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो बरामदे में पड़ा शव देखकर सन्न रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर बरदह थाना पुलिस, सीओ सिटी और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई।जानकारी के अनुसार, राजबहादुर की ससुराल गाजीपुर के सादियाबाद में है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। वह अकेले गांव में रहते थे और अक्सर खेत के पास बने पाही में सोते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह गांव के घर से खेत पर सोने गए थे। रात में किसी अज्ञात हमलावर ने उनके सिर और कंधे पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक का किसी से विवाद सामने नहीं आया है। आसपास के लोगों से पूछताछ और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर हत्यारों की तलाश की जा रही है। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी ने दावा किया कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:विद्युत की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Sun Aug 10 , 2025
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बर्नापुर गांव का,जानकारी के अनुसार बरनापुर गांव निवासी दिनेश पुत्र ज्ञानचंद जो बिलरियागंज विद्युत सब स्टेशन से अटैच होकर लाइनमैन का काम करता था। बीती रात अपने घर पर हैंड पाइप में लगे मोटर में विद्युत का तार जोड़ रहा था। इसी बीच […]

You May Like

advertisement