उत्तराखंड देहरादून शर्मनाक, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग को छत से फेंका, भड़का आक्रोष

सागर मलिक

उत्तराखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तीन युवकों पर किशोरी के साथ हैवानियत का आरोप लगा है। आरोप है कि गैंगरेप के बाद किशोरी को छत से नीचे फेंका गया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ऐहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

यह मामला हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र के पथरी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शनिवार को अपने घर के पीछे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। लड़की ने गांव के ही तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि वारदात के दौरान जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो आरोपियों ने लड़की को छिपाने के लिए उसे मकान की छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

इस बीच, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग झाड़ियों में पड़ी कराहती हुई नजर आ रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ में खेत के बरामदे में सोते बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या,गांव में दहशत

Sun Aug 10 , 2025
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के उसरगावां गांव में शनिवार रात एक दर्दनाक वारदात हुई। गांव निवासी 80 वर्षीय राजबहादुर उर्फ मंगल सिंह की खेत पर बने मकान के बरामदे में सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।रविवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो बरामदे में पड़ा […]

You May Like

advertisement