हवा सिंह वर्मा बने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु संवर्धन हरियाणा के चेयरमैन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

हम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को हरियाणा में जन आंदोलन का रूप देंगे : हवा सिंह वर्मा।

हिसार, 21 जुलाई : नेचर वेलफेयर काउंसिल की पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन हेतु हरियाणा के चेयरमैन पद हवा सिंह वर्मा को प्रदान किया गया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल द्विवेदी ने की।
उन्होंने बताया कि हवा सिंह वर्मा लंबे समय से समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, समर्पण और नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं में अपार हर्ष की लहर देखी गई। सभी ने हवा सिंह वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम संगठन के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगा।
चेयरमैन बनने के बाद हवा सिंह वर्मा ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को देश के प्रत्येक राज्य में जनआंदोलन के रूप में चलाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी मानसून तक 5 करोड़ नए पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि अब तक किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रमों के अंतर्गत लगाए गए पेड़ों के संरक्षण और देखरेख के लिए विशेष समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि हर लगाया गया पौधा एक सशक्त वृक्ष बन सके।
हवा सिंह वर्मा ने आगे बताया कि संगठन का दीर्घकालिक लक्ष्य है कि वर्ष 2040 तक हरियाणा प्रदेश को “नेट ज़ीरो कार्बन स्टेट” बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पर्यावरणीय प्रयास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है।
उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ और प्रकृति संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भगवान कृष्ण के जीवन, लीलाओं और भक्ति के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं श्रीमद्भागवत : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज

Tue Jul 21 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 94161 91877 वृन्दावन,21 जुलाई : छटीकरा रोड़ स्थित मृदुल वृन्दावन धाम में द भागवत मिशन फाउंडेशन के द्वारा नव-दिवसीय श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव एवं पूज्य सद्गुरुदेव जन्मोत्सव अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement