दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के यूडीआईडी हेतु प्रमाणीकरण आंकलन शिविर 02 सितम्बर से

उत्तर बस्तर कांकेर 12 अगस्त 2025/ जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के आंकलन व प्रमाणीकरण के लिए जिले के सभी जनपद पंचायतों में 02 से 10 सितम्बर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उक्त शिविरों में पात्र पाए गए दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों का पेंशन प्रकरण तैयार की जाएगी, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाएंगे। इसी प्रकार आधार सीडिंग, बैंक खाता खोला जाना, मोबाईल नंबर एंट्री, ई-केवायसी इत्यादि कार्य किए जाएंगे। इसके अलावा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व नकली हाथ-पैर लगाने के लिए नापजोख किए जाएंगे।
समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत कांकेर में 02 सितम्बर को, जनपद पंचायत चारामा में 03 सितम्बर, जनपद पंचायत नरहरपुर में 04 सितम्बर, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 05 सितम्बर, जनपद पंचायत दुर्गूकांदल में 08 सितम्बर, जनपद पंचायत अंतागढ़ में 09 सितम्बर और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में 10 सितम्बर को दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के आंकलन व प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपरोक्त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय ईमलीपारा में कक्षा 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

Tue Aug 12 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 12 अगस्त 2025/ प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय ईमलीपारा कांकेर में कक्षा 11वीं में 02 सीट 01 अन्य पिछड़ा वर्ग बालक एवं 01 सामान्य वर्ग कन्या का सीट रिक्त है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रश्न पत्र कक्षा 10वीं स्तर […]

You May Like

Breaking News

advertisement