आर.बी.सी. 6-4 के तहत 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

महासमुंद, 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 5 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत पानी में डूबने से मृत्यु होने पर ग्राम पतेरापाली के मृतक श्री मंगलू खुमरी की पत्नी श्रीमती सुस्मिता खुमरी के लिए, ग्राम टेंगनापाली के मृतक श्री जेहरूलाल भोई का भाई श्री सौभाग्य भोई के लिए एवं ग्राम तोरेसिंहा के मृतक श्री शांति बरिहा की पत्नी श्रीमती सोनतना बरिहा के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर ग्राम बलौदा के मृतक श्री रमेश दीवान की पत्नी श्रीमती अंजू दीवान के लिए एवं बिच्छू से डंक मारने से मृत्यु होने पर ग्राम बलौदा के मृतक श्री लिलेश्वर मिर्धा उर्फ श्री निलेश्वर मिर्धा के पिता श्री भरतलाल मिर्धा के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फाइल पैड का निर्माण कर गंगा स्व सहायता समूह  हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

Mon Jul 28 , 2025
जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित कोंडालुर की गंगा महिला स्व सहायता समूह की पांच सदस्य फाइल पैड निर्माण के कार्य में जुटकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। यह समूह पूर्व में भी फाइल पैड का निर्माण […]

You May Like

Breaking News

advertisement