कलेक्टर श्री लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नशामुक्ति रथ गांव-गांव जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

महासमुंद 13 अगस्त 2025/ कलेक्ट्रेट परिसर में आज नशा मुक्ति के पक्ष में जन जागरूकता विकसित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने नशा मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नशा मुक्ति रथ जिले के प्रत्येक गांवों में जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय चौधरी एवं जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान इस वर्ष अपने पाँच वर्ष पूर्ण कर रहा है। गत पाँच वर्षों में यह अभियान देश के विभिन्न वर्गों विशेष रूप से युवा वर्ग, स्वयंसेवी संगठन, शिक्षण संस्थान, समुदाय और जनसामान्य को जोड़ते हुए एक सशक्त जन आंदोलन के रूप में उभरा है। साथ ही, http://pledge.mygov.in/nasha-mukti-sankalp वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शपथ भी ली गई।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल जीवन मिशन अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में दीवार लेखन कर दिया गया स्वच्छता का संदेश

Wed Aug 13 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2025/ जल जीवन मिशन के अंतर्गत “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान जिले के विभिन्न ग्रामों में उत्साहपूर्वक संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्वच्छता के महत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना […]

You May Like

Breaking News

advertisement