स्वतंत्रता, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़

कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, तिरंगे के सम्मान में दौड़े 900 से अधिक प्रतिभागी

महासमुंद, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता दौड़/तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी एवं श्री येतराम साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, बल्कि हमारे दिलों में देश के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संकल्प को मजबूत करने का एक प्रयास है।
स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने का दिन है। तिरंगा दौड़ ने नगर में देशभक्ति की अलख जगा दी है। दौड़ के समापन पर कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। आयोजन को सफल बनाने में वन, शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, पीएचई, नगर पालिका, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड एवं विभिन्न विभागों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में पार्षद श्री मनीष शर्मा, श्री पीयूष साहू, श्री महेंद्र सिक्का, श्री आनंद साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री पंकज चंद्राकर, सीईओ जिला पंचायत श्री हेमंत रमेश नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस आयोजन में श्रीमती अंजली बरमाल, हिना ढालेन, सेवन दास मानिकपुरी, भीषम माण्डले, अंजनी साहू, छन्नू साहू, इमरान अली, सोनिया बांधे, लता वैष्णव, तुलेंद्र सागर का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन हिरेंद्र साहू ने किया एवं आभार प्रदर्शन खेल अधिकारी श्री मनोज धृतलहरे ने किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त को

Thu Aug 14 , 2025
महासमुंद 14 अगस्त 2025/ जिला पंचायत महासमुंद की सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक 21 अगस्त 2025 को दोपहर 01ः00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। उक्त बैठक का एजेंडा यथावत रहेगा। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित […]

You May Like

advertisement