जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध – संयुक्त संचालक

सी-आर्म मशीन एवं ओ.टी. टेबल क्रय के लिए प्रक्रिया जारी

महासमुंद 27 नवंबर 2025/ जिला अस्पताल शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी ने अस्पताल में वर्तमान में उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों के संबंध में बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए शासन के मंशानुरूप उपलब्ध संसाधनों के आधार पर आवश्यक सेवाएं दी जा रही है।
उन्होंने मीडिया में प्रकाशित आंशिक जानकारी की खबर का खंडन करते हुए बताया कि मरीज के चिकित्सालय में आने वाले दिन की ओपीडी पर्ची का अवलोकन किया गया। जिसमें उपस्थित चिकित्सक ने सी-आर्म मशीन एवं ओ.टी. टेबल उपलब्ध न होने के कारण उच्च संस्थान में रेफर करने की सलाह दी, जो चिकित्सकीय दृष्टि से आवश्यक था।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में सी-आर्म मशीन हेतु 22 लाख 51 हजार 829 रुपए एवं ओटी टेबल हेतु 5 लाख 30 हजार रुपए कुल 27 लाख 81 हजार 829 रुपए की राशि मार्च 2023 में ही सी.जी.एम.एस.सी. को हस्तांतरित किया जा चुका है। 29 मई 2025 को आयोजित स्वशासी समिति की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशानुसार, वर्तमान मूल्य एवं पूर्व प्रेषित प्रस्ताव में लागत अंतर को स्वशासी मद से प्रदान करने का अनुमोदन किया गया है। आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने की स्थिति में प्रबंध संचालक, सीजीएमएससी को 16 जुलाई .2025 को एनओसी हेतु पत्राचार किया गया है। सीजीएमएससी द्वारा आयुक्त चिकित्सा शिक्षा से उपकरण क्रय हेतु एन.ओ.सी. प्रदान करने के लिए औचित्य सहित जानकारी प्रस्तुत करने हेतु 10 जुलाई .2025 को पत्राचार किया गया, जिसके संबंध में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक द्वारा 07 अक्टूबर .2025 को पत्र प्रेषित किया गया है एवं कार्यवाही उच्च कार्यालय स्तर पर प्रक्रियाधीन है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

Thu Nov 27 , 2025
1300 से अधिक घरों में सूर्य घर बिजली से आर्थिक बचत और क्रेडिट का मिल रहा लाभ महासमुंद 27 नवम्बर 2025/ ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हुए केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में एक बदलावकारी कदम उठाया है। […]

You May Like

advertisement