बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत युवा दिवस व खेल सप्ताह का आयोजन खो-खो, कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

कोरिया 14 अगस्त 2025/ जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, महिला एवं बाल विकास विभाग के महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा श्बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओश् योजना अंतर्गत युवा दिवस एवं खेल सप्ताह का आयोजन कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, चरचा में किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एन.एस. रावटे के मार्गदर्शन में हुआ। इसमें बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए खो-खो, कबड्डी जैसे आउटडोर खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को नामांकित किया गया।

प्रतियोगिताओं के साथ-साथ छात्राओं को लैंगिक समानता, मासिक स्वच्छता, साइबर क्राइम से बचाव, बाल विवाह निषेध, सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्डलाइन 1098 जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

इस अवसर पर मिशन शक्ति हब सखी सेंटर, शक्ति सदन की प्रतिनिधियों, विद्यालय प्राचार्य और समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा रैली

Fri Aug 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों और कस्बा वासियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली। तिरंगा यात्रा रैली को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो हरद्वारी लाल गंगवार, […]

You May Like

advertisement