नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कस्बे में निकाली तिरंगा यात्रा रैली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने नगर पंचायत पंचायत स्टाफ एवं कर्मचारियों और कस्बा वासियों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा रैली निकाली। तिरंगा यात्रा रैली को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, कानूनगो हरद्वारी लाल गंगवार, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की चेयरमैन इमराना बेगम, चेयरमैन पति शाहिद उर्फ कल्लू भाई, जानकी देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम सजींवन पांडे, मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक बालेदीन ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में नगर वासियों एवं नगर पंचायत कर्मचारी और जानकी देवी इंटर कॉलेज एवं मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया। और उन्होंने अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगाए। और देश भक्ति के गीतों पर नाचते गाते हुए रवाना हुए। तिरंगा यात्रा रैली फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर कस्बे की मेंन मार्केट होते हुए लोधी नगर चौराहे से वापस होकर नगर पंचायत कार्यालय पर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा रैली का कस्बा वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर एवं नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है इसको कभी झुकने नहीं देना है। और उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों से अपने अपने घरों एवं गाड़ियों पर तिरंगा लगाने की अपील की।
इस मौके पर रैली में वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, एम सभासद शराफत हुसैन, सभासद प्रेम कुमार कोरी, सतीश महेश्वरी, अबोध कुमार, कृपाल सिंह, एम इस्तियाक खान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, वरिष्ठ कॉन्टैक्टर जगत सिंह उर्फ सनी, ठेकेदार शफवान उर्फ रिंकू, मोहम्मद वसीम गौरव मिश्रा, जगदीश प्रसाद शर्मा, जयप्रकाश, गंगाराम, खेमपाल मौर्य, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, फईम अली, जुनैद, रवि सैनी, शिशुपाल, मनोज, जय बाबू, बिट्टी भाई, इकरार हुसैन, आदि समस्त नगर पंचायत कर्मचारियों सहित, फतेहगंज पश्चिमी नगर वासियों के साथ लेखपाल आदित्य कुमार एवं कई स्कूलों के बच्चे झंडा यात्रा रैली कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनमानस से की है अपील

Fri Aug 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : खाद्य सुरक्षा विभाग बरेली ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनसामान्य से अपील की है कि कोई भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिठाई कारोबारी / दुकानों से गर्म लड्डू पैक अवस्था में न खरीदें तथा दुकानदार इस अवस्था में किसी को न बेचे। […]

You May Like

advertisement