विराट दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर, माननीय विधायक के एक्शन पर बिजली विभाग हुआ सक्रिय

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकाली जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की विराट दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इस संबंध में कार्य विभाजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर एक अहम बैठक श्री सीताराम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता एवं संचालन महामंत्री सोम प्रकाश प्रजापति ने किया I बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कि शोभा यात्रा को विधिवत संचालित करने के लिए कार्य का विभाजन पदाधिकारी के बीच में कर दिया गया है और सभी पदाधिकारियों को वालंटियर कार्ड भी जारी किए जाएंगे और शोभा यात्रा में प्रत्येक रथ पर एक सह संयोजक को तैनात किया जाएगा । शोभायात्रा के मार्ग में क्षेत्रीय सभासदों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जो अपने स्तर से शोभायात्रा को सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही जिलाधिकारी महोदय से पुलिस बल के साथ-साथ सिविल डिफेंस के वालंटियर की भी मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद के गणमान्य व्यक्तियों एवं राजनीतिक लोगों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं ।
अंत में बैठक में अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया की शोभा यात्रा के मार्ग में तमाम सड़क के गड्डों, अवरोधकों व अव्यवस्थाओं को नगर निगम प्रशासन ने काफी हद तक दुरुस्त कर रहा है, शेष सुधार जारी है। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि माननीय विधायक कैंट के सख्त आदेश पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी लाइट व्यवस्था दुरस्थ करने, तारों को ऊंचा करने एवं मार्ग में अवरोध बने पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया है और यदि यह पोल न हटाए जाते तो शोभा यात्रा को आगे बढ़ाने में कठिनाई आ सकती थी।
बैठक में दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तोताराम गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड0, महामंत्री सोमपाल प्रजापति , कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, शोभा यात्रा उप संयोजक सुरेश दिवाकर, राजेश मौर्य बबलू , मंत्री सुशील गुप्ता,मंत्री रामस्वरूप चौधरी ,मंत्री सर्वेश गुप्ता, डॉ विनोद यजुर्वेदी, राहुल चौधरी, सुनील सागर, बांकेलाल श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार अरुण कुमार एड.,आय व्यय निरीक्षक प्रदीप सिंह, रामबाबू गुप्ता , बलराज कृष्णा, अमूल गुप्ता, शेर बहादुर गुप्ता एवं नरेश चंद्र गुप्ता आदि ने अपने अपने विचार रखे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाम मेरी राधा रानी का जिस जिस ने गाया है, बांके बिहारी ने उसे अपना बनाया है

Fri Aug 15 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व, श्री बांके बिहारी मंदिर राजेंद्र नगर में श्री राधा रानी जी 56 भोग परिवार एवम् श्री बांके बिहारी कल्याण समिति द्वारा भजन संध्या श्री सनातन धर्म मंदिर संकीर्तन मंडल द्वारा संपन्न हुई, भजनों का कार्यक्रम हुआ, जिसमें भजन ” […]

You May Like

Breaking News

advertisement