कलेक्टर ने जिला कार्यालय और जिलाधीश निवास में किया ध्वजारोहण

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 अगस्त 2025/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह 08 बजे जिला कार्यालय कांकेर में ध्वजारोहण किया।  उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी कार्यालयीन स्टाफ को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके पहले, कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने सिविल लाइन्स स्थित अपने निवास पर राष्ट्रध्वज फहराया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरिया में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

Fri Aug 15 , 2025
कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने किया ध्वजारोहण, प्लास्टिक व नशा मुक्त कोरिया बनाने का आह्वान कोरिया 15 अगस्त 2025/ 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को नमन […]

You May Like

Breaking News

advertisement