कोण्डागांव में 23 जनवरी को लगेगा एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प

निजी क्षेत्र के 71 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक के युवाओं को मिलेगा अवसर

कोण्डागांव, 19 जनवरी 2026/ कोण्डागांव एवं अन्य जिलों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा 23 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैम्प कलेक्टर परिसर, जिला पंचायत के सामने स्थित आशा सिलाई सेंटर के बाजू, कोण्डागांव में पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होगा।
इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 71 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि., कोण्डागांव द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पद एवं कलेक्शन ऑफिसर के 10 पद, क्वांटम व्हीकल्स प्रा. लि., कोण्डागांव द्वारा मैनेजर का 1 पद तथा सेल्स एक्जीक्यूटिव के 6 पद और धनेश्वरी मोटर्स प्रा. लि., कोण्डागांव द्वारा ऑपरेटर के 2 पद एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव के 2 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु सीमा सामान्यतः 18 से 40 वर्ष रखी गई है। कुछ पदों पर फ्रेशर अभ्यर्थियों को अवसर दिया जाएगा, जबकि कुछ पदों के लिए 0 से 4 वर्ष का अनुभव आवश्यक होगा। चयनित अभ्यर्थियों को 6 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। कुछ पदों पर बाइक अथवा स्कूटी होना अनिवार्य बताया गया है तथा कार्यस्थल कोण्डागांव, आरंग, रायपुर, कुरूद एवं गरियाबंद निर्धारित है।
प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक युवक-युवतियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा युवाओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्जा लेकर घी पीने की नीति पर काम कर रही है भाजपा सरकार : भूपेेंद्र हुड्डा

Mon Jan 19 , 2026
हुड्डा बोले, हरियाणा में हालत बद से बदतर, स्कूलों में शिक्षक नही और अस्पतालों में नही हैं चिकित्सक।कुरुक्षेत्र पहुंचे पूर्व मँत्री मुख्यमँत्री भूपेंद्र हुड्डा ने घेरा भाजपा सरकार को। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक)19 जनवरी : हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमँत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार […]

You May Like

Breaking News

advertisement