कलेक्टर श्री लंगेह ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा


महासमुंद 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज मिनी स्टेडियम में 79 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा किया। इस दौरान उन्होंने मंच की व्यवस्था, बेरिकेटिंग और मैदान की स्थिति का विस्तार से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
  कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय तरीके से आयोजित करने समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच की सजावट और आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने बेरिकेटिंग को सुव्यवस्थित रखने और आगंतुकों के लिए समुचित व्यवस्थाओं जैसे बैठने, पेयजल, और प्रवेश-निकास की सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री हरिशंकर पैकरा, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारी और आयोजन से जुड़े विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम को देशभक्ति से ओत-प्रोत और स्थानीय संस्कृति को महत्व को प्राथमिकता देते हुए आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त मात्रा में ओआरएस रखने तथा एक मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिसकी सूची 11 अगस्त भेजने के निर्देश दिए गए। मौसम को देखते हुए सभी पंडाल वाटर प्रूफ बनाने कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण फरीदपुर में संपन्न

Sat Aug 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स संस्करण एक के प्रसार एवं दो के क्रियान्वयन हेतु विकासखंड स्तरीय प्रशिक्षण ब्लाक सभागार फरीदपुर में खंड विकास अधिकारी सुखपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सुखपाल सिंह द्वारा प्रशिक्षण का उद्देश्य और महत्व पर चर्चा की। […]

You May Like

advertisement