छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 01 फरवरी को

17 परीक्षा केन्द्रों के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त

प्रथम पाली में 2524 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 4440 परीक्षार्थी होंगे शामिल

महासमुंद 22 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार 01 फरवरी 2026 को दो पालियों में जिला मुख्यालय महासमुन्द में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली में परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें 10 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 2524 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में परीक्षा दोपहर 03ः00 बजे से शाम 05ः45 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें निर्धारित 17 परीक्षा केंद्रों में 4440 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 17 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया हैं। जिसमें परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2301 के लिए कार्यपालन अभियंता प्र.मं.ग्रा.स. श्री आशीष कुलदीप, परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2302 के लिए कार्यपालन अभियंता लो.नि. श्री सी.एस. चंद्राकर, परीक्षा केन्द्र 2303 के लिए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय कुमार खरे परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक होंगे। इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र क्रमांक 2304 के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील कुमार सूर्यवंशी, 2305 के लिए अनुविभागीय अधिकारी वन परिक्षेत्र श्री वेंकटेश एम.जी., 2306 के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री राम कुमार ध्रुव, 2307 के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शिल्पा साय, 2308 के लिए कार्यपालन अभियंता गृह नि.मं. श्री नुरेन्द्र कुमार चंद्राकर, 2309 के लिए उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह, 2310 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अंजना नायडू, 2311 के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, 2312 के लिए जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा, 2313 के लिए खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश, 2314 के लिए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार, 2315 के लिए जिला रोजगार अधिकारी श्री ए.ओ. लॉरी, 2316 के लिए सहायक संचालक उद्यान सुश्री पायल साव एवं परीक्षा केन्द्र 2317 के लिए सहायक संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री संजु लाल सिंह को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

Thu Jan 22 , 2026
महासमुंद 22 जनवरी 2026/ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत 21 जनवरी को शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में कोटपा एक्ट 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003) विषय पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में समस्त जिले के अंतर्विभागीय एक-एक प्रतिभागियों को शामिल किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement