अम्बागढ़ चौकी उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता में वृद्धि, 1.48 करोड़ रूपये की लागत से नये  स्ट्रक्चर निर्माण सहित 3.15 एम.व्ही.ए. का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित

इस परियोजना से नगर के 13,560 उपभोक्ता तथा 52 ग्राम प्रत्यक्ष रूप से होंगें लाभान्वित

अम्बागढ़ चौकी, 07 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के अन्तर्गत नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 1.48 करोड़ रूपये की लागत से 05 एमव्हीए के लिए नये स्ट्रक्चर निर्माण के साथ 3.15 एम0व्ही0ए0 का अतिरिक्त नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष, श्री अनिल माणिकपुरी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, श्री पवन गुप्ता, श्री गुलाब गोस्वामी, श्री राजेश सिंगी, श्री विनोद डहरिया,, श्री ढाल सिंह कौशिक,श्री देव कुम्भकार, श्री दिलीप कुम्भकार, बिजली कंपनी राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट, कार्यपालक निदेशक प्रोजेक्ट रायपुर श्री एम0 जामुलकर, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त श्री शंकेश्वर कंवर, ईई मोहला संभाग श्री ए.के. रामटेके, ईई परियोजना श्री मुकेश कुमार साहू, ईई एसटीएम श्री ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता श्री बी.के. कुर्रे, श्रीमती श्वेता वर्मा, श्री दिलीप साहू समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस कार्य को क्षेत्र के समग्र विकास एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 1.48 करोड़ रूपये की लागत से पूर्ण किया गया है। नगर पंचायत अम्बागढ़ चौकी में विद्युत विकास के इन कार्यो की पूर्णता से इस उपकेन्द्र की पॉवर क्षमता 08.15 एम0व्ही0ए से बढ़कर 11.30 ए0व्ही0ए0 हो गया है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा एक 5.0 एव्हीए व 3.15 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाता थे। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी, उक्त कार्य से लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ईडी श्री सेलट ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सब स्टेशन में 05 एमव्हीए के लिए नये स्ट्रक्चर निर्माण के साथ 3.15 एम0व्ही0ए0 के लग जाने से नगर के 13,560 उपभोक्ता तथा 52 ग्रामों के रहवासियों को फायदा होगा।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रमिकों के पंजीयन हेतु मोबाईल कैम्प का आयोजन

Wed Jan 7 , 2026
कोण्डागांव, 07 जनवरी 2026/ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में श्रम विभाग के द्वारा मोबाइल कैम्प लगाकर श्रमिकों का पंजीयन, नवीनीकरण एवं योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर निराकरण किया जाएगा। पंजीयन एवं नवीनीकरण हेतु आवश्यक मूल दस्तावेज आधारकार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का), राशन कार्ड, बैंकपासबुक, मोबाईल साथ लायेंगे एवं असंगठित […]

You May Like

Breaking News

advertisement