दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए अधिक से अधिक ऋण देने के दिए निर्देश

कोंडागांव, 30 दिसंबर 2025/ छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने आज जिले के उन दिव्यांगजनों से मुलाकात की, जिन्होंने स्वरोजगार के लिए निगम से ऋण लेकर समय पर उसका भुगतान किया है। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना से जिले के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को स्वरोजगार हेतु ऋण लेने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।
अध्यक्ष श्री कावड़िया ने कहा कि जो हितग्राही समय पर ऋण का भुगतान करेंगे, उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही जिस व्यवसाय के लिए ऋण प्रदान किया जाएगा, उससे संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि व्यवसाय संचालन में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने बताया कि हितग्राहियों को व्यवसाय के लिए आवश्यक उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे तथा उनके उत्पादों के बिक्री हेतु बाजार की व्यवस्था भी की जाएगी।
इस दौरान जिले के गणेश मलपारख, जिन्होंने किराना दुकान के लिए पांच लाख रुपये का ऋण लिया है, तथा सोनी कटारिया, जिन्होंने कपड़े की दुकान के लिए 95 हजार रुपये का ऋण लिया है, द्वारा समय पर किस्त जमा किए जाने पर उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप नारियल एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं फरसगांव निवासी सातो यादव को किराना दुकान के व्यवसाय के लिए शीघ्र ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की अधिकारी श्रीमती ललिता लकड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धान खरीदी में गड़बड़ी पर कलेक्टर ने दिए निर्देश, 50 बोरों की रैंडम जांच और क्राॅप कटिंग से जारी होगा टोकन कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की विकास कार्यों की समीक्षा

Tue Dec 30 , 2025
धान खरीदी प्रक्रिया में कोई लापरवाही स्वीकार नहीं-कलेक्टर श्री हरिस एस जगदलपुर, 30 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों और धान खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने प्रशासनिक कसावट […]

You May Like

Breaking News

advertisement