जिले के युवाओं को आपकी सफलता से मिलेगी प्रेरणा – कलेक्टर

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में जिले के सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

जांजगीर-चांपा 25 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज छत्तीसगढ़ राज्य सेवा आयोग परीक्षा 2024 में जिले के चयनित होनहार युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और लगन से आप लोगो को यह उपलब्धि मिली है, लेकिन यहां रूकना नहीं बल्कि यूपीएससी की तैयारी कर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा आप सभी जिले के लिए युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं।
कलेक्टर श्री महोबे ने उप पुलिस अधीक्षक पद के लिए चयनित श्री सिद्धांत दुबे, नायब तहसीलदार पद के लिए चयनित श्री रंतिदेव राठौर, सीडीपीओ के पद पर चयनित श्री आर्यन राठौर, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के पद पर चयनित श्री सागर एवं श्री अंकित तिवारी, राज्य कर निरीक्षक पद पर चयनित श्री नरेन्द्र देवांगन, सहायक संचालक वित्त के पद पर चयनित श्री रोशन ओग्रे एवं आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित श्री गुलशन कुमार को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया एवं मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जरीफ खान, सहायक प्रचार-प्रचार अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि निर्धारित

Tue Nov 25 , 2025
 जांजगीर-चांपा 25 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिग कोलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों […]

You May Like

Breaking News

advertisement