जिला कारागार में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन कुमार

जिला कारागार में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

पूरे देश के साथ-साथ रायबरेली जिले में भी जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला कारागार और पुलिस लाइन रायबरेली में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। जिला कारागार में जेल अधीक्षक प्रभात कुमार सिंह और जेलर हिमांशु रौतेला के प्रोत्साहन से बंदियों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पूरे परिसर को सजाया। रंग-बिरंगी सजावट और बंदियों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। वहीं पुलिस लाइन में भी जन्माष्टमी का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह स्वयं मौजूद रहे और पुलिसकर्मियों संग धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। जेल अधीक्षक प्रभात सिंह ने कहा जन्माष्टमी का पर्व हमें त्याग, भक्ति और अनुशासन का संदेश देता है। बंदियों द्वारा किया गया आयोजन दर्शाता है कि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन रायबरेली ने अध्यक्ष नटवर गोयल जी का जन्मदिन भव्यरूप से मना

Sun Aug 17 , 2025
रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन रायबरेली ने अध्यक्ष नटवर गोयल जी का जन्मदिन भव्यरूप से मनाया__ आज दिनांक 17 अगस्त को अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री वैश्य श्री नटवर गोयल जी का जन्मदिवस अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा […]

You May Like

Breaking News

advertisement