कमिश्नर एवं जिलाधिकारी तथा अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गंगा महारानी शोभायात्रा एवं आला हजरत उर्स के अवसर पर बिहारीपुर चौकी से मलूकपुर चौकी तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आला हजरत उर्स 2025 के अवसर पर जनपद में कानून-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमिश्नर सौम्या अग्रवाल एवं जिलाधिकारी तथा अनुराग आर्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा पुलिस बल के साथ बिहारीपुर चौकी से मलूकपुर चौकी तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण करते हुए मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उर्स में आने वाले ज़ायरीन की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता एवं सतर्कता, यातायात व्यवस्था, भीड़-प्रबंधन, पार्किंग, मुस्तैदी से ड्यूटी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा उर्स में आए ज़ायरीन एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी द्वितीय, क्षेत्राधिकारी हाईवे सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रज़वी परचम तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़। देर रात तक जारी रहा नातिया मुशायरा

Wed Aug 20 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आज आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 107 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान […]

You May Like

Breaking News

advertisement