सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को हटाया गया

कोंडागांव, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा सेजेस केशकाल के प्रभारी प्राचार्य श्री मनोज कुमार डडसेना को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्राचार्य पद से हटाया गया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार श्री मनोज कुमार डडसेना प्रभारी प्राचार्य सेजेस केशकाल के द्वारा अपने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही किये जाने से विद्यालय संचालन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। उक्त कृत्य को देखते हुए श्री मनोज कुमार डडसेना को प्रभारी प्राचार्य से पृथक करते हुए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल, विकास खण्ड केशकाल के वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संगीता भास्कर, व्याख्याता एल०बी को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय केशकाल को प्रभारी प्राचार्य का दायित्व आगामी आदेश पर्यन्त कार्य सम्पादन करने हेतु आदेशित किया जाता है।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले के जनपद पंचायतों में 25 अगस्त से होगा रोजगार मेला का आयोजन

Thu Aug 21 , 2025
जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ हैदराबाद की निजी सिक्योरिटी कम्पनी के सहयोग से जिले के जनपद पंचायतों के 25 अगस्त से 05 सितंबर तक सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद पर सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं का […]

You May Like

Breaking News

advertisement