जगदलपुर, 21 अगस्त 2025/ हैदराबाद की निजी सिक्योरिटी कम्पनी के सहयोग से जिले के जनपद पंचायतों के 25 अगस्त से 05 सितंबर तक सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद के लिए रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर पद पर सेवाएं देने के इच्छुक युवाओं का चयन किया जाएगा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जनपद पंचायत तोकापाल में 25 अगस्त, जनपद पंचायत दरभा में 28 अगस्त, जनपद पंचायत बस्तर में 29 अगस्त, जनपद पंचायत बास्तानार में 02 सितम्बर, जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा में में 03 सितम्बर, जनपद पंचायत बकावण्ड में 04 सितम्बर तथा लाईवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में 05 सितम्बर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। उक्त सभी स्थलों पर रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक होगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
रायबरेलीरिपोर्टर अभय द्विवेदी रायबरेली में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस गुरुवार को शहर के गणेश होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि परिषद के उद्देश्यों को घर-घर तक पहुंचाकर समाज में एकजुटता और जागरूकता का भाव जगाया जाएगा। […]