
रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत
आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर की दबिश की कार्यवाई
रायबरेली, 23 अगस्त 2025
आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशों के अनुपालन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।
संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एवं उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के मार्गदर्शन तथा जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक व थाना बछरावाँ अंतर्गत संदिग्ध ग्राम कन्नावा एवं थुलेंडी में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान लगभग 27 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा 160 किलोग्राम महुआ निर्मित लहन मौके पर नष्ट किया गया। साथ ही, 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किए गए।
आबकारी विभाग की ओर से यह स्पष्ट किया गया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार की प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी सतत जारी रहेगी।


