अंगदान की अलख जगाने वाले समाजसेवी वीरभान मालिक नहीं रहे

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

समाजसेवी संस्थाओं ने किया शोक व्यक्त।

रोहतक, 24 अगस्त : सेवानिवृत्त उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त एवं समाजसेवी श्री वीरभान मलिक जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका जन्म 13 मार्च 1951 को गांव मुजादपुर, जिला हिसार (हरियाणा) में हुआ था। उनके निधन से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।
वीरभान मलिक जी ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के उच्च आदर्श स्थापित किए। वे हमेशा अपने सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के लिए पहचाने जाते थे। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्होंने समाजहित के कार्यों को अपना ध्येय बनाया।
उन्होंने अंगदान जागरूकता के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना की, जिसके माध्यम से उन्होंने समाज में जीवन दान के महत्व का संदेश फैलाया। इसके अतिरिक्त, वे रक्तदान शिविरों के आयोजन और वृक्षारोपण अभियानों में भी सक्रिय रहे। उनके प्रयासों से अनेक लोग अंगदान और रक्तदान के लिए प्रेरित हुए तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता आई।
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा: “वीरभान मलिक जी का जीवन समाजसेवा, जनजागरूकता और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। अंगदान, रक्तदान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायक रहेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एल सी वालिया को श्रद्धांजलि

Tue Aug 26 , 2025
समाज व क्षेत्र की समस्याओं व सकारात्मक पहलुओं को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने के लिए आजीवन प्रयासरत रहे डॉ. एल सी वालिया : डॉ. उमेद जांगिड़।वरिष्ठ पत्रकार डॉ. एलसी वालिया के जन्मदिवस पर प्रयास संगठन ने चलाया पौधारोपण अभियान। लोहारू, प्रमोद कौशिक 25 अगस्त : दक्षिण हरियाणा के अंतिम […]

You May Like

Breaking News

advertisement