जिला स्तरीय अंडर 19 योग प्रतियोगिता में विजडम वल्र्ड स्कूल की छात्राओं ने मारी बाजी

अब प्रदेश स्तर पर खलेंगी।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 27 अगस्त : स्कूल गेम्स 2025 की जिला स्तरीय अंडर 19 छात्राओं की अत्यंत रोमांचक योग प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में हुआ। प्रतियोगिता में विजडम वल्र्ड स्कूल कुरुक्षेत्र की मेधावी और प्रतिभाशाली छात्राओं ने प्रिंसिपल संगीता बहल और योगा कोच गीता मिगलानी के सक्षम मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया। प्रिंसिपल संगीता बहल ने अद्वितीय प्रदर्शन करने पर छात्राओं तथा उनकी योगा कोच गीता मिगलानी को बधाई दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के रिदमिक पेयर श्रेणी में गौरवपूर्ण प्रथम स्थान प्राप्त कर वंशिका जांगड़ा (कक्षा 9) और खुशी (कक्षा 10) की जोड़ी ने अपनी अद्भुत समन्वय और लय से सबको मंत्रमुग्ध किया। इसी तरह पारंपरिक योग श्रेणी में खुशी (कक्षा 10) ने अपनी असाधारण योग क्षमता का प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आर्टिस्टिक सिंगल श्रेणी में भी विजडम की ही छात्राओं कृति कुमार (कक्षा 8) ने प्रथम तथा खुशी (कक्षा 10) ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी कला और कौशल का अद्भुत मिश्रण दिखाया। आर्टिस्टिक पेयर श्रेणी में प्रिशा (कक्षा 8) और रचिता (कक्षा 9) की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए अपनी आर्टिस्टिक जोड़ी की अद्वितीय क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इन होनहार और मेधावी छात्राओं का चयन 2025 में होने वाली आगामी राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिताओं में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है, जो निश्चित रूप से जिले के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर अमित कुमार, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार, सुरेश आर्य, अंजू और जसप्रीत सहित अन्य सरकारी अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वित्तीय समावेशन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जाना बैंक सुविधाओं के बारे में

Thu Aug 28 , 2025
हर व्यक्ति को अपने बैंक में जाकर आधार अपडेट करवाना चाहिए : महाप्रबंधक। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 27 अगस्त : गांव बारना में वित्तीय समावेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को बैंक की सुविधाओं के बारे में अवगत करवाया। कार्यक्रम में सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के […]

You May Like

Breaking News

advertisement