सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर


हरैया में अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट का सुप्रीम फैसला, संदीप पटेल साबित हुए विजेता

जीतबहादुर श्रीवास्तव

आज़मगढ़। जिले के सगड़ी तहसील के हरैया विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया। कोर्ट ने अपने निर्णय में ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को विजयी घोषित किया। फैसले के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल तथा उनके प्रतिनिधि संतोष सिंह को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

गौरतलब है कि हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर 4 अक्टूबर को फ्लोर टेस्ट कराया गया था, लेकिन नतीजे कोर्ट के निर्देश पर घोषित नहीं किए गए थे। इस फ्लोर टेस्ट में कुल 54 मत पड़े थे, जिनमें दो मत अवैध पाए गए। हरैया में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की कुल संख्या 100 है। अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए विपक्ष को 67 मतों की आवश्यकता थी, जबकि ब्लॉक प्रमुख को पद पर बने रहने के लिए 34 मतों की जरूरत थी।

फैसला 30 अक्टूबर को आना प्रस्तावित था, लेकिन किसी कारण वश उस दिन नहीं आ सका। आज निर्धारित तिथि पर सुप्रीम कोर्ट ने सुबह फ्लोर टेस्ट का परिणाम घोषित किया, जिसमें हरैया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को विजयी घोषित किया गया।

फैसला आते ही ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान संतोष सिंह ने इस जीत का श्रेय क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पार्टी के नेताओं व शुभचिंतकों को दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चिखलपुट्टी में आयोजित सुपोषण चौपाल में शामिल हुईं कलेक्टर

Thu Nov 6 , 2025
बच्चों और महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ व्यवहार अपनाने पर दिया जोर कोण्डागांव, 06 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना गुरुवार को ग्राम चिखलपुट्टी के आंगनबाड़ी केन्द्र प्लाटपारा में आयोजित सुपोषण चौपाल एवं पालक बैठक में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी […]

You May Like

advertisement