ससुराल पीड़ित युवक ने की आत्महत्या, पत्नी समेत 8 पर एफआईआर

ससुराल पीड़ित युवक ने की आत्महत्या, पत्नी समेत 8 पर एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह उसके साथ मारपीट करते थे और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते थे। मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पत्नी समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर है।
कोतवाली के रहने वाले ताज ने बताया कि उनके भाई इस्लाम की 5 साल पहले मोहल्ले की एक लड़की के साथ निकाह हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे रुपये को लेकर परेशान करते थे। रुपये न देने पर उसके साथ कई बार मारपीट की, और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसी से परेशान होकर उनके भाई ने शनिवार को फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतक के बड़े भाई के अनुसार उसकी पत्नी शहाना, उसकी मां नसरीन और भाई मुन्ना, इमरान, अन्ना, जुबैर, भोलू साथ ही खलेरे भाई वसीम ने इस्लाम पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए और लगातार मकान बेचने व पैसे देने का दबाव बनाने लगे। उसने कई बार इसका विरोध किया तो पत्नी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर मारपीट की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री महावीर पंजाब महावीर दल मंदिर कमेटी द्वारा चल रहे श्री हनुमान जी के 51 000 सामूहिक पाठ में फिरोजपुर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठत उद्योगवती एवं समाज सेवक श्री बालाजी के भक्त समीर मित्तल जी ने श्री हनुमानजी के दरबार में उपस्थिति दर्ज करवा कर श्री हनुमान चालीसा जी का सामूहिक पाठ किया

Wed Apr 9 , 2025
श्री महावीर पंजाब महावीर दल मंदिर कमेटी द्वारा चल रहे श्री हनुमान जी के 51 000 सामूहिक पाठ में फिरोजपुर के प्रसिद्ध प्रतिष्ठत उद्योगवती एवं समाज सेवक श्री बालाजी के भक्त समीर मित्तल जी ने श्री हनुमानजी के दरबार में उपस्थिति दर्ज करवा कर श्री हनुमान चालीसा जी का सामूहिक […]

You May Like

Breaking News

advertisement