Uncategorized
थानेश्वर शर्मा की माता के निधन पर एम. डब्ल्यू. बी ने शोक व्यक्त किया

थानेश्वर शर्मा की माता के निधन पर एम. डब्ल्यू. बी ने शोक व्यक्त किया।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
चंडीगढ : वरिष्ठ पत्रकार डॉ. थानेश्वर शर्मा (चण्डीगढ़) की पूज्य माताजी श्रीमती राजरानी शर्मा के निधन पर एम. डब्ल्यू. बी ने शोक व्यक्त किया है व ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उल्लेखनीय है डॉ. थानेश्वर मूल रूप से टोहाना के रहने वाले है।
एम. डब्ल्यू .बी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी व महासचिव डॉ. सुरेन्द्र मेहता,संरक्षक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां की कमी कोई अन्य पूर्ण नहीं कर सकता। मां गुरु,पथ प्रदर्शक व किसी भी धर का आधार होती है।