आदि गुरु शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन में संसार की समस्त समस्याओ का समाधान विद्यमान है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र

आदि गुरु शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन में संसार की समस्त समस्याओ का समाधान विद्यमान है : डा. श्रीप्रकाश मिश्र।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा अद्वैत दर्शन संवाद कार्यक्रम आयोजित।

कुरुक्षेत्र 2 मई : सनातन वैदिक धर्म व संस्कृति के पुनरुद्धारक आदि गुरु शंकराचार्य ने समाज में व्याप्त विभिन्न धार्मिक विरोधाभास, भ्रम व चुनौतियों को ध्वस्त कर अद्वैत वेदांत के सिद्धान्त से सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। अल्पायु में ही अपने ज्ञान व दर्शन से वैदिक संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए आदि शंकराचार्य जी ने पूरे भारत में अपने पुरुषार्थ से जन जन में अध्यात्म व सांस्कृतिक चेतना को जागृत किया व चार दिशाओं में चार मठ स्थापित कर भारत को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में बांधने का भगीरथ कार्य किया। यह विचार आदि गुरु शंकराचार्य जयंती के उपलक्ष्य में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित अद्वैत दर्शन संवाद कार्यक्रम में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने व्यक्त किये। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के ब्रम्हचारियों ने आचार्य शंकर के चित्र माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन से किया। मातृभूमि शिक्षा मंदिर के ब्रहचारियों ने आचार्य आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन से सम्बन्धित प्रेरक रसंग भी प्रस्तुत किये।
ब्रम्हचारियों को सम्बोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा शंकराचार्य एक महान समन्वयवादी थे। उन्हें सनातन धर्म को पुनः स्थापित एवं प्रतिष्ठित करने का श्रेय दिया जाता है। एक तरफ उन्होने अद्वैत चिन्तन को पुनर्जीवित करके सनातन हिन्दू धर्म के दार्शनिक आधार को सुदृढ़ किया, तो दूसरी तरफ उन्होने जनसामान्य में प्रचलित मूर्तिपूजा का औचित्य सिद्ध करने का भी प्रयास किया। आदि गुरु शंकराचार्य का सामाजिक दर्शन मुख्य रूप से अद्वैतवाद पर आधारित है। वे भारतीय समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए, विभिन्न मतों, संप्रदायों और पूजा पद्धतियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए प्रयासरत थे। आदि गुरु शंकराचार्य ने भारतीय सनातन परम्परा को पूरे देश में फैलाने के लिए भारत के चारों कोनों में चार शंकराचार्य मठों की स्थापना, चारों कुंभों की व्यवस्था, वेदांत दर्शन के शुद्धाद्वैत संप्रदाय के शाश्वत जागरण के लिए दशनामी नागा संन्यासी अखाड़ों की स्थापना, पंचदेव पूजा प्रतिपादन उन्हीं की देन है। आदि गुरु शंकराचार्य के अद्वैत वेदांत दर्शन में संसार की समस्त समस्याओ का समाधान विद्यमान है।
डा. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा आदि शंकराचार्य ने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में संपूर्ण भारतवर्ष का तीन बार पैदल भ्रमण कर बख़ूबी समझा और निरंतर साधना के बल पर प्रत्यक्ष अनुभव किया था। संभवतः यही कारण रहा कि वे राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के स्थाई, मान्य एवं व्यावहारिक सूत्र और सिद्धांत देने में सफल रहे। पूरब से पश्चिम तथा उत्तर से दक्षिण तक राष्ट्र को एकता एवं अखंडता के सुदृढ़ सूत्र में पिरोने में उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिली। सुदूर दक्षिण में जन्म लेकर भी वे संपूर्ण भारतवर्ष की रीति, नीति, प्रकृति एवं प्रवृत्ति को भली-भाँति समझ पाए। वेदों, उपनिषदों, पुराणों एवं महाकाव्यों में बताया गया है कि ईश्वर सृष्टि के कण-कण में विद्यमान हैं। उन्होंने उस समय प्रचलित विभिन्न मत, पंथ, जाति आदि के बीच समन्वय स्थापित कर अद्वैतवाद का दर्शन दिया। उनका अद्वैत दर्शन सब प्रकार के भेद, संघर्ष, अलगाव व दूरी को मिटाकर आत्मा को परमात्मा, जीव को ब्रह्म तथा व्यक्ति-व्यक्ति को प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम का समापन विश्वमंगल की प्रार्थना से हुआ। कार्यक्रम में आश्रम के सदस्य, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएलएसए की तरफ से मजदूरों के लिए लगाया गया जागरूकता शिविर

Sat May 3 , 2025
डीएलएसए की तरफ से मजदूरों के लिए लगाया गया जागरूकता शिविर। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 2 मई : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मजदूर दिवस के […]

You May Like

Breaking News

advertisement