मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा बारावफात के त्योहार के दृष्टिगत की गई बैठक एवं पैदल गस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आगामी बारावफात के त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु श्री मानुष पारीक, पुलिस अधीक्षक नगर बरेली द्वारा चौकी जगतपुर थाना बारादरी पर आयोजकों के साथ एक बैठक की गयी। इस बैठक में त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा प्रबंधों और आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त की गई तथा कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस बल को सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
बरेली पुलिस की आमजन से अपील है कि वे त्योहार को भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड में बारिश के कारण 166 सड़कों पर संकट, मंत्री जोशी ने दी वार फुटिंग' पर बहाली की दिशा

Sun Aug 31 , 2025
सागर मलिक उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेशभर में कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आवागमन में कठिनाई आ रही है। राज्य के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में यूआरआरडीए के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की, जिसमें […]

You May Like

advertisement