विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह को दी भावभीनी विदाई

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सुधीर कुमार होंगे संस्थान के प्रबंधक।

कुरुक्षेत्र, 30 अगस्त : विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में सुमंगल कामना दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के निदेशक डॉ. रामेन्द्र सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों सहित विद्या भारती उत्तर क्षेत्र, हिन्दू शिक्षा समिति के पदाधिकारियों सहित नगर के अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मंचासीन विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर, संस्थान के अखिल भारतीय प्रभारी डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा, सचिव कुलवीर शर्मा एवं डॉ. रामेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। सुमंगल कामना दिवस कार्यक्रम में डॉ. रामेन्द्र सिंह एवं उनके पारिवारिक सदस्यों को पुष्पगुच्छ, शॉल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर सुधीर कुमार को संस्थान के प्रबंधक पद पर नियुक्ति दी गई। कार्यक्रम का संचालन सियास्ते के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने किया एवं अतिथि परिचय संस्थान के सहसचिव डॉ. पंकज शर्मा ने कराया। संस्थान के संगठन मंत्री गोविंद चंद्र महंत आभासी माध्यम से जुड़े रहे। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र वालिया, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, सह संगठन मंत्री बालकिशन, संरक्षक सुरेंद्र अत्रि, महामंत्री दिलाराम चौहान, सं.बो.परियोजना संयोजक दुर्ग सिंह राजपुरोहित, रत्नचंद सरदाना, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. राजेन्द्र विद्यालंकार, डॉ. आर. ऋषि, डॉ. भीम सिंह, डॉ. सी.डी.एस. कौशल, डॉ. शुचिस्मिता, धर्मवीर मिर्जापुर, डॉ. आर.बी. लांग्यान सहित सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अवनीश भटनागर ने कहा कि डॉ. रामेन्द्र सिंह जी के साथ रहते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के अनेक आयामों को देखने का अवसर मिला। संस्थान ने जो प्रगति की है, वह क्रमिक विकास होने के साथ-साथ उनकी दूरदृष्टि एवं कार्य के प्रति निष्ठा का आभास हो रहा है। नए-नए प्रकल्प मिलने पर उन्होंने सटीक नियोजन के साथ उसका क्रियान्वयन बड़ी समझदारी से किया।
डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी ने कहा कि डॉ. रामेन्द्र जी के कार्य की बहुत सी स्मृतियां हैं। कार्यकर्ताओं, अधिकारियों की उनसे बहुत सी अपेक्षाएं होती थीं, उन्होंने बखूबी उसे तन्मयता से संतुष्ट किया। अपने कार्य में उन्होंने क्षमता और योग्यता का जो परिचय दिया है, उसका लाभ सभी को मिलता रहेगा।
सुधीर कुमार ने कहा कि डॉ. रामेन्द्र जी ने स्थिरता के साथ संस्थान को ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संस्थान में ईश्वरीय शक्ति है, जिसके अंतर्गत साधारण कार्यकर्ता संस्थान से जुड़ता है और कार्य करते करते असाधारण कार्य भी बड़े अच्छे से करने लगता है। आगे भी उनका मार्गदर्शन संस्थान को मिलता रहेगा, ऐसी अपेक्षा है।
संस्थान की अध्यक्षा ममता सचदेवा ने कार्यक्रम में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. रामेन्द्र जी ने समय की परवाह न करते हुए अपना पूरा समय संस्थान को दिया और बड़े अचछे कार्य किए। इसके लिए उन्होंने उनके पारिवारिक सदस्यों का भी इसमें बड़ा त्याग बताया।
गोविंद चंद्र महंत ने कहा कि डॉ. रामेन्द्र जी की अनेक वर्षों की तपस्या, साधना ही है जो संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। संस्थान का धीर-धीरे जब विस्तार होता है तो संस्थान स्वयं खड़ा नहीं होता बल्कि कार्यकर्ता उसका आधार होते हैं। कार्यकर्ता का संकल्प रहता है कि उसे जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाते हैं। रामेन्द्र जी ने संस्थान के लिए जो कार्य किए हैं, उसका लाभ संस्थान को मिलता रहेगा। इस अवसर पर उन्होंने सुमंगल कामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. रामेन्द्र जी के सुपुत्र अमरेंद्र, संस्थान के कार्यकर्ता ललित कुमार, हरीश जोशी, केदारनाथ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान में सुमंगल कामना दिवस पर मंचासीन वि.भा.अ.भा. शिक्षा संस्थान के उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर, संस्थान के अखिल भारतीय प्रभारी डॉ. ललित बिहारी गोस्वामी, संस्थान की अध्यक्षा डॉ. ममता सचदेवा, सचिव डॉ. कुलवीर शर्मा एवं डॉ. रामेन्द्र सिंह एवं श्रीमती गीता सिंह।
कार्यक्रम में उपस्थिति।
सुमंगल कामना दिवस डॉ. रामेन्द्र सिंह को सम्मानित करते पदाधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी रागनियों से सजी कला परिषद की शाम, प्रेम देहाती की गायकी ने बांधा समां

Sun Aug 31 , 2025
हरियाणवी रागनी कार्यक्रम में प्रेम सिंह देहाती की गायकी के कायल हुए श्रोता।लोक कलाकार प्रदेश की संस्कृति के सच्चे प्रहरी हैं : धर्मबीर मिर्जापुर। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 30 अगस्त : हरियाणा की लोकसंस्कृति में रागनी एक महत्त्वपूर्ण कला है। पाश्चात्य संस्कृति के कारण युवा वर्ग में हरियाणवी रागनी धीरे-धीरे लुप्त […]

You May Like

Breaking News

advertisement