उत्तराखंड का नया नक्शा: 17 साल बाद आया उत्तराखंड का नया नक्शा, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया

उत्तराखंड का नया नक्शा: 17 साल बाद आया उत्तराखंड का नया नक्शा, सर्वे ऑफ इंडिया ने जारी किया,
सागर मलिक

सर्वे आफ इंडिया ने जारी किया स्टेट मैप का तीसरा संस्करण आमजन के साथ ही शोधकर्ताओं और योजनाकारों को मिलेगा लाभ

किसी भी देश, राज्य या स्थल के बार में एक नजर में ही सब कुछ जानना हो तो यह कार्य नक्शे से ही संभव हो पाता है। नक्शा जितना सटीक होगा, उस स्थल की पहचान और पहुंच उतनी ही सटीक हो पाती है।

राज्यों के परिपेक्ष्य में स्टीक और अपडेट नक्शे की अहमियत और बढ़ जाती है। अब उत्तराखंड को भी अपडेट नक्शा मिल गया है। देश में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लेकर राज्यों का नक्शा तैयार करने के लिए एकमात्र अधिकृत एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड का स्टेट मैप तैयार किया है। यह स्टेट मैप का तृतीय संस्करण है और यह पूरी तरह अपडेट और 1:50,0000 (एक अनुपात पांच लाख) स्केल पर तैयार किया गया है।

सर्वे ऑफ इंडिया ने उत्तराखंड के स्टेट मैप का पहला संस्करण राज्य गठन के बाद वर्ष 2003 में जारी किया था। इसके बाद नक्शे का दूसरा संस्करण वर्ष 2008 में तैयार किया गया। इसके बाद लंबे समय से उत्तराखंड में अपडेट नक्शा नहीं मिल पाया था, जबकि इस अवधि में रोड नेटवर्क से लेकर बदलाव राज्य में नजर आए हैं।
लिहाजा, प्रदेश की ताजा तस्वीर के लिहाज से नया नक्शा बेहद कारगर साबित होगा। न सिर्फ इसका लाभ आमजन को मिलेगा, बल्कि शोधकर्ता, योजनाकार और पर्यटकों के लिए भी नया नक्शा मददगार साबित होगा।

यहां से कर सकते हैं डाउनलोड
उत्तराखंड के स्टेट मैप का तीसरा संस्करण भारत के महासर्वेक्षक (सर्वेयर जनरल) हितेश कुमार एस मकवाना की देखरेख में तैयार किया गया है। कोई भी व्यक्ति इस नक्शे में सर्वे ऑफ इंडिया से वेबसाइट www.surveyofindia.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकता है।

प्रदेश के अहम स्थलों की दूरी शामिल
उत्तराखंड के नए नक्शे में प्रदेश के अहम स्थलों की जानकारी उनकी दूरी उनके रूट के हिसाब से दी गई है। साथ ही स्थलों के नाम के लिए कोड भी दिए गए हैं।
नक्शे का 01 सेंटीमीटर धरातल पर 05 किमी
उत्तराखंड का नया स्टेट मैप 1:500000 (एक अनुपात पांच लाख) के स्केल पर तैयार किया गया है। किसी भी नक्शे का स्केल यह बताता है कि नक्शे में जो दूरी एक स्थल से दूसरे स्थल की निकलकर आएगी, वह धरातल पर कितने मीटर या किलोमीटर की होगी। वर्तमान नक्शे के स्केल के हिसाब से देखा जाए तो नक्शे का एक सेंटीमर धरातल पर पांच किलोमीटर का होगा। नक्शों के जानकार स्केल से नक्शे में दूरी का आकलन कर धरातल की दूरी निकाल सकते हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Thu Apr 17 , 2025
उत्तराखंड: सीएम धामी ने 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,सागर मलिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में वन एवं वन्य जीव सुरक्षा के लिए वन विभाग द्वारा कैंपा योजना सेखरीदे गए 23 बोलेरो कैम्पर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। […]

You May Like

advertisement