
साकर संस्था के केंद्रों पर मनाया गया रक्षाबंधन
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : रक्षाबंधन के अवसर पर साकर संस्था के बिहारिपुर, टांडा और मीरापुर केंद्रों पर किशोरियों ने उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। बिहारिपुर केंद्र की किशोरियां पुलिस चौकी एवं कोतवाली पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान थाना प्रभारी ने किशोरियों को साइबर अपराध, सामाजिक माध्यमों पर तस्वीरों व वीडियो के दुरुपयोग तथा इंटरनेट पर सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी दी।
टांडा और मीरापुर केंद्रों पर किशोरियों ने पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और समुदाय के लोगों के साथ संवाद किया।
बिहारिपुर में कार्यक्रम संस्था की ओर से शौर्य एवं संगीता, टांडा में हिमानी तथा मीरापुर में डॉली के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में आत्मविश्वास बढ़ाने तथा समुदाय के साथ सहयोग, संवाद और आपसी विश्वास को मजबूत करना रहा।


