स्वतंत्रता दिवस समारोह में श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दी शानदार ‘वंदे मातरम्’ प्रस्तुति

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र,16 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों की प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति और देश के प्रति समर्पण की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। ‘वंदे मातरम्’ की धुन पर विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने समारोह के वातावरण को पूरी तरह देशभक्तिमय बना दिया। प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के संस्कार विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने शानदार प्रस्तुति के लिए सभी विद्यार्थियों, डांस शिक्षक राहुल तथा पूरी टीम को बधाई दी।
‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जरूरीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Aug 16 , 2026
केयू धरोहर तीज उत्सव में दिखी हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में शनिवार को धरोहर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement