बरेली से शुरू हुई किसान न्याय पदयात्रा का नई दिल्ली राजघाट पर हुआ समापन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : किसान न्याय पदयात्रा के संयोजक डॉ हरीश कुमार गंगवार ने बताया कि किसान न्याय सत्याग्रह समिति द्वारा आयोजित किसान न्याय पदयात्रा जो 14 अप्रैल को बरेली कोतवाली के सामने स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पार्क से 24 न्याय पदयात्रीयो के साथ शुरू हुई थी उसका आज नई दिल्ली पहुंचकर राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर समापन हुआ। तथा सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वह भविष्य में भी किसने की समस्याओं को लेकर इस तरह का सत्याग्रह आगे भी जारी रखेंगे ।
उन्होंने बताया की समापन से पूर्व सभी पदयात्रा कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे जहां पर उनकी मुलाकात राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे जी , किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किसान कांग्रेस तरुण पटेल से हुई उसके बाद सभी लोग अविनाश पांडे जी के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मुलाकात करने पहुंचे और उनको उत्तर प्रदेश के किसनो की समस्याओं से अवगत कराया माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने किसान न्याय पद यात्रियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा की आपके द्वारा बताई गई बातों को वह सदन में उठाएंगे किसने की आवाजों को दबाने नहीं दिया जाएगा कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही किसानों के साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी आप सभी ने यूपी के बरेली से पदयात्रा कर नई दिल्ली पहुंचे आपका यह संदेश पूरे देश में गया है।
इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के 4 करोड़ रुपये के कथित बीज लूट कांड में न्याय की मांग ।
यह पदयात्रा महात्मा गांधी जी के अहिंसा, सत्य और सत्याग्रह के मार्ग पर चल रही है।
हमारी मुख्य मांगें:
आर्य एजी एवं संबंधित कंपनियों द्वारा किसानों के साथ की गई कथित 4 करोड़ रुपये की लूट की SIT जांच कराई जाए, जिसमें किसान प्रतिनिधि भी शामिल हों।
दोषी अधिकारियों व कंपनियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रभावित किसानों को पूरा मुआवजा दिलाया जाए।
भविष्य में ऐसे घोटालों को रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
डॉ. हरीश कुमार गंगवार ने कहा कि यह यात्रा केवल एक घोटाले के खिलाफ नहीं, बल्कि किसानों के हक, सम्मान और न्याय की लड़ाई है।
उपस्थित पदाधिकारी में बरेली कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ,पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमर गनी, उल्फत सिंह कठेरिया, हरवीर सिंह बॉबी ,सुरेश दिवाकर, रोआब अहमद ,राम रतन गंगवार, सतीश सैनी ,जाहिद अली, जगदीश शरण , सुधांशु , ओमपाल गंगवार, अरविंद पटेल, डा सरताज हुसैन, रविन्द्र पाल , कमरूद्दीन सैफी, नीरज राठौर, अनिल पटेल, राम आसरे, रंजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शौर्य पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर मंडल अध्यक्ष अमित तोमर ने किया रक्तदान

Sun May 10 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर ठाकुर महासभा के बरेली मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह तोमर वरिष्ठ समाजसेवी ने महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ जी का आभार प्रकट करते हुए महाराणा प्रताप के […]

You May Like

advertisement