GOOD BY ZINDAGI लिखकर युवक ने इंस्ट्राग्राम पर की वीडियो पोस्ट, बारादरी पुलिस ने 10 मिनट में पहुंचकर युवक की बचाई जान 

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए मेटा अलर्ट के माध्यम से 21 वर्षीय युवक की जान बचाई। दिनांक 06 अगस्त 2025 को थाना बारादरी क्षेत्र के निवासी एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक चिंताजनक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने कपड़े के सहारे गले में फंदा डाले हुए “GOOD BY ZINDAGI” लिखा था। जिसके सम्बन्ध में मुख्यालय के माध्यम से मेटा अलर्ट प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना बारादरी को अवगत कराया गया। थाना बारादरी के श्यामगंज चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री अखिलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मात्र 10 मिनट के भीतर युवक के घर पहुंचकर उसे सुरक्षित बचा लिया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद के कारण परेशान था, क्योंकि वह उसके साथ नहीं रहती। उपनिरीक्षक श्री अखिलेश उपाध्याय ने युवक की संवेदनशीलता के साथ काउंसलिंग की और उसे जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। युवक ने भविष्य में ऐसा कदम न उठाने का आश्वासन दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सोशल मीडिया पर ईसा मसीह का उड़ाया मजाक की गई अभद्र टिप्पणी… मजाक उडाने वालों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Thu Aug 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ईसाई समाज के भगवान येसु का मजाक बनाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो में मजाक उड़ाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हुआ मुकदमा।गत दिवस इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो मे भगवान यीशु मसीह के संबंध में अशोभनीय और अपमानजनक संवादों सहित मजाक […]

You May Like

advertisement