त्रिलोक चंद डिग्री कॉलेज में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रहपुरा रोड़ पर स्थित त्रिलोकचंद डिग्री कॉलेज पर भाजपा के चारों मंडलों की कार्य समिति की बैठक हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र व सेक्टर संयोजक शामिल हुए। बैठक में मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार बनाने एवं माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा से विजई बनाने के भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। और सभी लोग कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क कर भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बारे में चर्चा करें। जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को संगठन को कैसे मजबूती मिले इसकी विस्तृत जानकारी दी और कहा कि सभी लोग जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख बनाएं एवं बूथ को मजबूत करें। और कहां की महीने के आखिरी बुधवार को जिला संगठन की मीटिंग होगी और आखिरी शुक्रवार को हर मंडल स्तर पर मीटिंग की जाएगी। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का होना आवश्यक है। और जो भी पदाधिकारी मीटिंग में नहीं आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। मंगल कार्य समिति की बैठक में मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मंडल उपाध्यक्ष सूरज राठौर, मंडल महामंत्री डॉ नरोत्तम मौर्य, मंडल महामंत्री ओमेंद्र चौहान, जोगेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, राम सिंह फौजी, अभय चौहान, शिवम शर्मा, तेजपाल फौजी, अनुरोध सिंह, बबलू गंगवार, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सचिन चौहान दीपक तोमर, गौरव मिश्रा, डॉक्टर महिपाल, हुकुम सिंह, केपी राणा, गुड्डू पाल, श्रीमती संध्या शर्मा, श्रीमती गुड्डी सिंह, श्रीमती मीना गंगवार, श्रीमती कंचन सिंह, श्रीमती करुणा शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता एवं शक्ति केंद्र व सेक्टर संयोजक बैठक में शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मांतरण मामले को लेकर प्रतिनिधिमण्डल पहुँचा थाना भुता

Thu Aug 28 , 2025
बरेली : थाना भूता,क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले को लेकर साहू राठौर के सभी विशिष्ट समाजसेवी प्रतिनिधिमण्डल थाना प्रभारी से मिलने थाना भुता पहुंचा । लेकिन थाना प्रभारी कोर्ट में होने की वजह से मुलाकात नहीं हो सकी तथा थाने पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों से मुलाकात कर और समाज […]

You May Like

Breaking News

advertisement