पत्रकारों को अलग चिकित्सा विंडो व लोकल परचेज सुविधा मिले

उत्तराखंड देहरादून
पत्रकारों को अलग चिकित्सा विंडो व लोकल परचेज सुविधा मिले,
सागर मलिक

जिलाधिकारी बोले- उचित मांग, शासन को भेजेंगे प्रस्ताव

देहरादून। राजधानी के पत्रकारों को राजकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

यूनियन ने कहा कि कोरोनेशन अस्पताल और दून मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का पर्चा बनाने से लेकर दवा लेने तक पत्रकारों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। पूर्व में पत्रकारों के लिए अलग काउंटर होता था, जिसे अब बंद कर दिया गया है। इसे पुनः शुरू करने और अस्पतालों में दवा उपलब्ध न होने की स्थिति में पहले की तरह लोकल परचेज सुविधा बहाल करने की मांग की गई।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पत्रकारों की मांग वाजिब है। वे इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य को प्रस्ताव भेजेंगे और बातचीत भी करेंगे। उन्होंने अपेक्षा जताई कि पत्रकार जनहित से जुड़े मुद्दे भी प्रशासन के संज्ञान में लाते रहें।

प्रतिनिधिमंडल में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष किरन कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष शशि शेखर, जिला महासचिव दरबान सिंह व जिला कोषाध्यक्ष विपनेश गौतम मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस नेत्री और पूर्व प्रधान घनी माला ठाकुरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

Mon Sep 1 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनकांग्रेस नेत्री और पूर्व प्रधान घनी माला ठाकुरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल देहरादून : धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बंजारावाला की पूर्व प्रधान और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, श्रीमती घनी माला ठाकुरी, आज अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में […]

You May Like

Breaking News

advertisement