श्रीहनुमद् आराधन मण्डल ने किया “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

श्रीहनुमद् आराधन मण्डल ने किया “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

वृन्दावन, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : अक्रूर ग्राम स्थित प्राचीन श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के द्वारा मण्डल का चौदहवां वार्षिकोत्सव अनेक प्रख्यात संतों-विद्वानों एवं धर्माचार्यों की सन्निधि में अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसके अंतर्गत नगर के प्रख्यात साहित्यकार एवं आध्यात्मिक पत्रकार “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को उनके द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट लेखन के लिए सम्मानित किया गया।उन्हें यह सम्मान श्रीहनुमद् आराधन मण्डल के संरक्षक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, अध्यक्ष अशोक व्यास, कोषाध्यक्ष आचार्य विपिन बापू , आचार्य बुद्धिप्रकाश शास्त्री, आचार्य अश्वनी मिश्र एवं सुमंत कृष्ण शास्त्री आदि ने अभिनंदन पत्र, स्मृति चिन्ह एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर प्रदान किया।
संरक्षक डॉ. मनोज मोहन शास्त्री एवं अध्यक्ष अशोक व्यास रामायणी ने कहा कि डॉ. गोपाल चतुर्वेदी न केवल ब्रज के अपितु समूचे देश के गौरव हैं। उन्होंने हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में अपने उत्कृष्ट लेखन के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जो एक अलग पहचान बनाई है, वह स्तुत्य है।
ज्ञात हो कि पिछले माह उत्तर प्रदेश के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को लखनऊ में “यूपी रत्न” की मानद उपाधि से अलंकृत किया था।
इस अवसर पर जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज, जगद्गुरु श्रीमद्विष्णुस्वामी विजयराम देवाचार्य भैयाजी महाराज (बल्लभगढ़ वाले), गौ ऋषि सन्त कृष्णानंद महाराज (भूरी वाले), विश्वविख्यात भागवताचार्य कृष्ण चंद्र शास्त्री ठाकुरजी महाराज, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के उप-सभापति मुकेश सारस्वत, प्रमुख भाजपा नेता पण्डित योगेश द्विवेदी, पद्मनाभ शास्त्री, प्रमुख शिक्षाविद् प्रमोद गौतम, डॉ. अशोक शास्त्री, उमाशक्ति पीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज नारायण द्विवेदी (राजू भैया), आचार्य युगल किशोर कटारे, पण्डित बिहारीलाल शास्त्री, आचार्य श्रीराम मुद्गल, आचार्य विनय त्रिपाठी, श्रीमती मीरा शास्त्री, भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी, आचार्य ऋषि तिवारी, रसिया बाबा, डॉ. राधाकांत शर्मा, संजीव कृष्ण ठाकुरजी महाराज, संगीताचार्य बनवारी महाराज, आचार्य नेत्रपाल शास्त्री, आचार्य राजेश किशोर गोस्वामी,देशी टार्जन पहलवान संजय सिंह, श्याम सुन्दर ब्रजवासी, स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दान उत्सव के माध्यम से बाँटी खुशियाँ

Sat Oct 18 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : प्रतिवर्ष की भांति इस इस वर्ष भी ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने दान उत्सव -3 में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर कक्षा तीन और चार के बच्चों ने अनाथ आश्रम‌ अमीन, कक्षा 9 तथा 10 के बच्चों ने कुष्ठ आश्रम कुरुक्षेत्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored