फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने बंगलादेशी युवक को किया गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव में लंबे समय से पहचान छुपा कर रह रहे एक बांग्लादेश की नागरिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव बल्लिया में अपनी पहचान छुपा कर रह रहे एक बांग्लादेशी युवक राजू उर्फ राज मंडल पुत्र सत्येंद्र मंडल निवासी सुंदर महाल बारारिया बतिया गाटा खुला ढाका निवासी को बल्लिया जाने वाली तिराहे पर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राजू उर्फ राज मंडल ने बताया कि वह 2018 से रह रहा था उसने बताया कि वह 2017 में पहली बार भारत आया और जुलाई 2018 के आसपास उसका वीजा पूरा होने पर वह वापस चला गया था। दोबारा वीजा नहीं मिल पाया तभी वह गुप्त रास्ते से होकर बांग्लादेश से दिल्ली आ पहुंचा। राजधानी दिल्ली के पते पर उसने फर्जी आईडी आधार कार्ड पैन कार्ड वोटर आईडी कार्ड बनवाकर अपनी बांग्लादेशी से छुपाते हुए वर्ष 2018 से अवैध रूप से भारत में घुसकर रह रहा था। उसके बाद राजू वर्ष 2021 में बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिम क्षेत्र के गांव बलिया में आकर एक किराए के मकान में रहने लगा। इस गांव में उसने एक अपना क्लीनिक खोल लिया था। पुलिस को उसके पास से बांग्लादेश से भारत आने का कोई भी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लुट गिरोह के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज

Fri Sep 5 , 2025
लुट गिरोह के दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल अस्पताल में चल रहा है इलाज आज़मगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तीयरा मोड़ पर गुरुवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश सतीश और सतेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। […]

You May Like

advertisement