फिर चला बीडीए का बुलडोजर, आला हजरत रोड पर बनी अवैध कॉलोनी ध्वस्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बीडीए की टीम ने मंगलवार को बारादरी क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। आला हजरत रोड पर रॉयल विला कॉलोनी के पास करीब 1500 वर्गमीटर जमीन पर बिना अनुमति के कॉलोनी बसाई जा रही थी। यहां सड़क, बाउंड्रीवाल और भूखंडों का नक्शा तैयार किया गया था।
बीडीए की प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के मुताबिक, अरशद खां समेत कुछ लोगों ने बिना मानचित्र स्वीकृति लिए यह कॉलोनी विकसित करनी शुरू कर दी थी।ध्वस्तीकरण की कार्रवाई बीडीए के अवर अभियंता अजीत साहनी, सीताराम, सुरेंद्र द्विवेदी, सहायक अभियंता मनोज कुमार सिंह, गजेन्द्र पाल शर्मा, संयुक्त सचिव दीपक कुमार और विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में की गई। इस दौरान पूरी प्रवर्तन टीम तैनात रही।
बीडीए ने आम जनता को दो टूक चेतावनी दी है कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृति लिए कोई भी कॉलोनी विकसित करना या मकान निर्माण करना पूरी तरह अवैध है। प्राधिकरण ऐसे निर्माण को कभी भी तोड़ सकता है। साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी प्लॉट या मकान को खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसका नक्शा प्राधिकरण से पास है या नहीं। अन्यथा भविष्य में ध्वस्तीकरण की स्थिति में जिम्मेदारी खरीदार और निर्माणकर्ता दोनों की होगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूटा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रधानमंत्री जी को नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा ज्ञापन

Wed Sep 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : यूटा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज सैकड़ो शिक्षकों नें टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिनांक 1 सितम्बर 2025 के आदेश के अनुपालन में टेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य करने के संबंध में संशोधित अधिनियम […]

You May Like

Breaking News

advertisement