श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शिव विवाह का भावपूर्ण आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन शिव विवाह का भावपूर्ण आयोजन
(पंजाब) फिरोजपुर 16 [सितंबर कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर छावनी स्थित सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथा स्थल पर भक्तिमय वातावरण छा गया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पूज्य आचार्य राम जी महाराज ने अपने मधुर वचनों से भगवान शिव-पार्वती विवाह की पावन कथा का विस्तार से वर्णन किया।
कथा के दौरान शिव विवाह प्रसंग का संपूर्ण आयोजन कराया गया। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर इस अलौकिक विवाह के साक्षी बने। पूरे पंडाल में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों की गूंज रही। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर और भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को और भी पावन बना दिया।
इस अवसर पर पंडित नवीन शर्मा, पंडित मनीष शर्मा, राम अवतार, पंकज कोड, पवन अग्रवाल, राजेश सचदेवा जी, सुरेंद्र शास्त्री जी, रमेश शर्मा जी, हरीश गोयल जी, राकेश ग्रोवर, श्री बिहारी जी मंदिर के सेवकगण अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। साथ ही परविंदर कुमार सिकरी, राजेश दत्त (ब्रह्म सभा के प्रधान), तथा अन्य अनेक श्रद्धालु भी मौजूद रहे।
कथा को संपूर्ण कराने और आयोजन को सफल बनाने में श्री सनातन धर्म प्रचार एंड वेलफेयर सोसाइटी तथा एंटी क्राइम एंड ड्रग्स संस्था की पूरी टीम ने भी भरपूर योगदान दिया।
सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर की समिति ने भी आयोजन को सफल बनाने में पूरा सहयोग दिया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और सभी भक्त बड़े ध्यान से कथा श्रवण करते रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिरोज़पुर में पहली बार "चेतन्य देवियों का दरबार"

Wed Sep 17 , 2025
*फिरोज़पुर में पहली बार “चेतन्य देवियों का दरबार” स्थान: कृष्णा मंदिर, सच्चदेवा मोहल्ला, बाज़ार दुर्गा दास, फिरोज़पुर शहर दिनांक: 22 सितम्बर से प्रतिदिन शाम 7:00 से रात 9:00 बजे तक (पंजाब) फिरोज़पुर,16 सितम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= यह दरबार केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ईश्वरीय ज्ञान, शक्ति, भक्ति और […]

You May Like

advertisement