प्राकृतिक आपदा पीड़ित तीन परिवारों को 12 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर 10 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा से पीड़ित तीन परिवारों के आश्रितों को चार-चार लाख रूपए के मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी है। पखांजूर तहसील के पी.व्ही. 64 श्रीपुर निवासी 45 वर्षीय सुकुमार व्यापारी की आंधी तूफान से पेड़ का डंगाल गिरने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुमित्रा व्यापारी के लिए चार लाख रूपए स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बांदे तहसील के ग्राम सावनपुर की 06 वर्षीय कु. चम्पा राय की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता कृष्णपद राय एवं श्रीमती बिना राय हेतु चार लाख रूपए तथा कोयलीबेड़ा निवासी 45 वर्षीय बलमबाई पटेल की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित कुंजन पटेल एवं कुमेन्द्र पटेल के लिए संयुक्त रूप से चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन अतिक्रमण रोकने के लिए बम्हनी क्षेत्र में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Wed Sep 10 , 2025
कोंडागांव, 10 सितम्बर 2025/ कोंडागांव जिले में वन भूमि पर अतिक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र नारंगी अंतर्गत उप परिक्षेत्र बम्हनी में एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में कोंडागांव जनपद उपाध्यक्ष, […]

You May Like

advertisement