मनरेगा से डबरी निर्माण से बदली संतोष की किस्मत

परेशानियों से मिली किसान को राहत, डबरी बनी सफलता की कुंजी

जांजगीर-चांपा 30 अगस्त 2025/ जिले की जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम खैजा में महात्मा गांधी नरेगा योजना से एक बड़ी सफलता की कहानी सामने आई है। ग्राम के किसान श्री संतोष कुमार/बाबूराम की निजी भूमि पर लगभग 2.92 लाख रुपए की लागत से डबरी (छोटा तालाब) का निर्माण किया गया। इस कार्य से न केवल 552 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ बल्कि गांव के 13 परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ भी मिला। मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जिले में सतत रूप से गतिविधियां भी संचालित की जा रही है।
श्री संतोष कुमार पाटले बताते है कि वे पहले बतख का पालन करते थे, डबरी नही होने से पहले वह छोटा गड्ढा खोदकर बतखों का पालन कर रहे थे। निजी डबरी निर्माण होने से पहले संतोष बेहद परेशान रहते थे, क्योंकि उनके खेतों में साल भर पानी की उपलब्धता नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में एक दिन उन्हें रोजगार सहायक के माध्यम से जल संरक्षण के तहत निजी डबरी निर्माण से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने आवयक दस्तावेज सहित आवेदन ग्राम सभा में दिया और ग्राम सभा से यह प्रस्ताव पास हुआ, तो तकनीकी प्रस्ताव तैयार कर उसे जनपद पंचायत के माध्यम से जिला पंचायत प्राासकीय स्वीकृति के लिए भेजा गया। इसके बाद श्री संतोष कुमार की जिंदगी में बदलाव आया जब उनके खेतों में डबरी निर्माण को लेकर 2 लाख 92 हजार रूपए की प्राासकीय राशि स्वीकृत दी गई। इसके बाद फिर काम शुरू हुआ और महात्मा गांधी नरेगा के जॉबकार्डधारी परिवारों ने मिलकर श्री संतोष कुमार पाटले की डबरी का निर्माण कर दिया। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना से उनके स्वयं के जमीन पर डबरी निर्माण होने अब वे बतखो का पालन शुरू किये और अभी वह मछली पालन का कार्य कर रहे हैं। इससे उन्हें डबरी में मछली से हर साल 25 हजार से 30 हजार की अतिरिक्त आय हो रही है। अब खेतों की सिंचाई आसानी से हो पा रही है, जिससे धान और अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा है। डबरी के पानी से पशुओं के लिए भी पानी की पर्याप्त व्यवस्था हो गई।
श्री संतोष कुमार पाटले ने कहा मनरेगा योजना ने मेरी जिंदगी बदल दी। पहले खेतों में पानी की समस्या रहती थी और आमदनी सीमित थी, लेकिन अब डबरी से खेती आसान हो गई है। मछली पालन और सिंचाई से आमदनी में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो रही है। ग्राम पंचायत खैजा के सरपंच और रोजगार सहायक ने बताया कि डबरी निर्माण से गांव में कृषि उत्पादन, मछली पालन और पशुपालन को नई दिशा मिली है। इससे न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरी है बल्कि मनरेगा योजना की सार्थकता भी गांव-गांव में दिखाई दे रही है। मनरेगा द्वारा निर्मित एक डबरी कैसे किसान और गांव दोनों की आर्थिक स्थिति को बदल सकती है और स्थायी आजीविका का साधन बन सकती है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कराते, फेसिंग, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

Sat Aug 30 , 2025
जांजगीर-चांपा 30 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।      इसी तारतम्य में आज दूसरे दिन हॉकी, वालीबाल, हैण्डबाल, […]

You May Like

advertisement