प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में हृदय जांच जारी, 80 बच्चों का हुआ परीक्षण

रायपुर, 13 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना।

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आंगनबाड़ी केंद्र क्र.26 सुभाष चौक बिरगांव में कुल 55 बच्चों की स्क्रीन की गई जिसमें 30 छात्र व 25 छात्राएं शामिल रही एवं आंगनबाड़ी केंद्र क्र.27 बुधवारी बाजार बिरगांव में कुल 25 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें 11 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल रही | किसी भी बच्चे में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण नहीं पाए गए।

शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।

इस अभियान में श्री सत्य साईं हॉस्पिटल के स्टाफ नर्स एवं प्रोग्राम ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। उनकी विशेषज्ञता और संवेदनशीलता ने इस प्रयास को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनAI से नौकरियों पर खतरा नहीं, डॉ सिद्दकी

Sat Sep 13 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनAI से नौकरियों पर खतरा नहीं, डॉ सिद्दकी,सागर मलिक चमन लाल महाविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कार्यशाला का आयोजन लंढौरा (हरिद्वार)। डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और समुदाय से संपर्क अभियान के अंतर्गत ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों और मीडिया स्टडीज के स्टूडेंट्स ने चमन लाल महाविद्यालय में छात्रों को AI […]

You May Like

advertisement