केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, विधायक जगदलपुर और विधायक तखतपुर का एयरपोर्ट में किया गया आत्मीय स्वागत

जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/ स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, विधायक जगदलपुर और विधायक तखतपुर का गुरुवार को जगदलपुर आगमन पर जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। ज्ञात हो कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू शामिल होंगे, जबकि विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव जिला दंतेवाड़ा के मुख्य अतिथि हैं और विधायक तखतपुर श्री धरमजीत सिंह जिला सुकमा में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य अतिथि हैं। एयरपोर्ट में इस दौरान विधायक चित्रकोट श्री विनायक गोयल, महापौर श्री संजय पाण्डे, पूर्व विधायक श्री बैदूराम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ ही कलेक्टर श्री हरिस एस.,एसपी श्री शलभ कुमार सिन्हा, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, श्री प्रवीण वर्मा और अन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगर सैनिक भर्ती अभियान का परिणाम जारी

Thu Aug 14 , 2025
जगदलपुर, 14 अगस्त 2025/ बस्तर संभाग के जिला बस्तर में आवासीय बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु बस्तर संभाग के सातों जिलों के कुल 705 महिला नगर सैनिकों की भर्ती कार्यवाही पूर्ण कर 09 अगस्त 2025 को चयन सूची तथा प्रतिक्षा सूची को विभागीय वेबसाइट https://www.cghgcd.gov.in […]

You May Like

advertisement