कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सरायपाली में सीमावर्ती जांच चौकियों का निरीक्षण

महासमुंद 06 जनवरी 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में लगातार धान खरीदी केंद्रों एवं अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार शाम को सरायपाली अंतर्गत ओडिशा राज्य की सीमा से लगे सिरपुर, रेहटीखोल और छिबर्रा में अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान परिवहन से संबंधित अभिलेखों, ऑनलाइन एंट्री, वाहन जांच रजिस्टर, सुरक्षा प्रबंधन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को सभी आने-जाने वाले धान लदे वाहनों की सघन जांच करने, ई-पास एवं वैध दस्तावेजों का मिलान करने तथा संदेहास्पद वाहनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच चौकियों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा और राजस्व, मंडी के कर्मचारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अंतर्राज्यीय चौकियों पर पारदर्शिता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीम को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा रोजगार एवं आवास दिवस प्रधानमंत्री आवास योजना को मिलेगी गति, समस्याओं का होगा मौके पर समाधान

Tue Jan 6 , 2026
रायगढ़, 06 जनवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में अब प्रत्येक माह की 07 तारीख को ‘रोजगार दिवस’ के साथ-साथ ‘आवास दिवस’ का आयोजन किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement